फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना सर्विस चार्ज के तीन लाख तक बनेगा केसीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। बिना सर्विस चार्ज के तीन लाख रुपये तक किसानों का केसीसी बनाया जाएगा। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों से केसीसी बनवाने की अपील की गई है। जिले के सभी बैंक शाखाओं को केसीसी बनवाने में सहयोग करने का निर्देश दिया गया है। डीएम के कलेक्ट्रेट कार्यालय में सोमवार को सीडीओ अमनदीप डुली ने योजना का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

सीडीओ ने कहा कि अभियान चलाकर हर किसान का केसीसी बनवाया जाएगा। प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना के सभी लाभार्थियों के किसान क्रेडिट कार्ड बनवाए जाएंगे। केसीसी बनवाने के लिए जिले के सभी बैंक शाखाओं की तरफ से 15 दिनों का विशेष अभियान चलाया जाएगा। किसानों को अपने संबंधित बैंक में दिए गए एक पन्ने का फार्म भरना होगा। खसरा व खतौनी के साथ अपने भरे गए फार्म को बैंक में जमा करेंगे।
प्रधानमंत्री सम्मान योजना में आवेदन करने वाले किसानों को भी योजना का लाभ दिलाया जाएगा। एलडीएम डॉ. एनआर विश्नोई ने बताया कि जिन किसानों के केसीसी की ऋण सीमा कम है वे अपना केसीसी लिमिट बढ़ाने के लिए, निष्क्रिय केसीसी को सक्रिए करने या नई केसीसी जारी कराने के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

जिला विकास प्रबंधक नाबार्ड अरुण कुमार ने बताया कि जिले के सभी बैंकों को अभियान में शामिल किया गया है। तीन लाख तक की केसीसी पर बैंकों की तरफ से कोई भी शुल्क नहीं लिया जाएगा। योजना के लाभ लेने के लिए किसानों को अपने नजदीक के बैंक में तत्काल संपर्क करना होगा। जिन किसानों ने केसीसी बनवा लिया है और वह पशुपालन व मत्स्य पालन कर रहे हैं वह भी यह केसीसी बनवा सकते हैं।
किसानों को बैंक से प्रधानमंत्री जीवन ज्योति व जीवन सुरक्षा बीमा योजना और अटल पेंशन योजना का लाभ भी दिलाया जाएगा। सीडीओ ने उप कृषि निदेशक डा. प्रभाकर सिंह व जिला कृषि अधिकारी मनजीत कुमार को भी केसीसी बनवाने में सहयोग करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें