फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा मार्ग से हटवाई मांस व मछली की दुकानें

विज्ञापन
बलरामपुर के तुलसीपुर नगर में मांस की दुकान को हटवाने का निर्देश देते ईओ अनिल कुमार। - फोटो : BALRAMPUR
विज्ञापन
तुलसीपुर (बलरामपुर)। सावन के महीने में निकलने वाले कावंड यात्रा को देखते हुए नगर पंचायत प्रशासन ने मुख्य मार्गों से मांस व मछली की दुकानों को हटवा दिया है। मुख्य मार्ग पर मांस व मछली की बिक्री करते हुए पाए जाने पर सामान जब्त करने के साथ-साथ दुकानदारों पर जुर्माना भी लगाया जाएगा।
विज्ञापन

अधिशाषी अधिकारी नगर पंचायत तुलसीपुर अनिल कुमार ने रविवार को नगर के मुख्य मार्गों से मांस व मछली की दुकानों को हटवाया। उन्होंने बताया कि मुख्य मार्ग पर मांस व मछली की बिक्री होने से कांवड यात्रा के दौरान विवाद हो सकता है। कांवड़ यात्रा के दौरान किसी तरह का विवाद न हो इसके लिए शासन ने मुख्य मार्गों से मांस व मछली की दुकानों को हटाने का निर्देश दिया है।
शासन के निर्देश पर रविवार को यह कार्रवाई की गई है। बैरागीपुरवा, हरैया चौराहा व इटवा चौराहा आदि स्थानों से मांस व मछली की दुकानों को हटाया गया है। दुकानदारों से कहा गया है कि मुख्य मार्गो के बजाए चिह्नित स्थानों पर मांस व मछली की बिक्री करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें