फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस अफसरों ने बढ़ाया बेटियों का हौसला

विज्ञापन
विज्ञापन
तुलसीपुर (बलरामपुर)। बेटियां मनचलों से डरे नहीं बल्कि उनका मुहंतोड़ जबाब दें। एक बार निडर होकर मनचलों का मुकबला करने के बाद उनका हौसला भी खत्म हो जाता है। अपराधों को नजरअंदाज करने से ही अपराधियों के हौसले बुलंद होते हैं। यह बातें रविवार को महात्मा गोपाल दास स्कूल तुलसीपुर में आयोजित कार्यशाला को संबोधित करते हुए उप निरीक्षक चन्द्रेश सिंह ने कही।
विज्ञापन

सब इंस्पेक्टर दीपक कुमार सिंह ने कहा कि बेटियों की सुरक्षा के लिए सभी सार्वजनिक स्थानों पर सादे वर्दी में पुलिस कर्मियों की तैनाती रहती है। पुलिस हस्ताक्षेप करे इससे पहले ही बेटियां मनचलो को जबाब दें। ऐसा करने से मनचलों के हौसले पस्त होते हैं और भविष्य में गलती करने पहले कई बार सोचेंगे।
बेटियों को यूपी-100, वूमेन पावर लाइन आदि के बारे में भी विस्तार से बताया गया। विद्यालय के प्रबंधक सुधीर पांडेय ने भी बेटियों के हौसले बढ़ाने के लिए तमात टिप्स दिए। इस अवसर पर सुधीर पांडेय व दीपक सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें