फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: संत रविदास के 650वें जयंती वर्ष पर निकाली कलश यात्रा

Wed, 05 Aug 2026 11:02 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
कलश यात्रा
विज्ञापन
पचपेड़वा। संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वें जयंती वर्ष पर बुधवार को विधानसभा गैसड़ी के मंडल पचपेड़वा में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। नगर के प्रमुख मार्गों से निकली यात्रा के दौरान जय गुरु रविदास के जयकारों से पूरा वातावरण गूंज उठा।
विज्ञापन

समरसता संकल्प अभियान के तहत पूर्व विधायक शैलेंद्र सिंह शैलू के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिलाओं, युवाओं और बुजुर्ग श्रद्धालु हाथों में कलश और ध्वज लेकर चल रहे थे। इस दौरान गुरु रविदास के समता, समानता और सामाजिक समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।
पूर्व विधायक ने कहा कि गुरु रविदास महाराज ने अपने जीवन से समाज को समानता, भाईचारे और मानवता का मार्ग दिखाया। उनका प्रसिद्ध संदेश मन चंगा तो कठौती में गंगा आज भी समाज को भेदभाव से ऊपर उठकर एकजुट रहने की प्रेरणा देता है। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अमित जायसवाल, राम विलास विश्वकर्मा, राम कृपाल शुक्ला, पप्पू मिश्रा, नंद कुमार पांडेय, पंकज सिंह सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता और श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें