बलरामपुर के हरैया सतघरवा बाजार में निकली कलश यात्रा में शामिल लोग।
हरैया सतघरवा (बलरामपुर)। स्थानीय बाजार में सोमवार को देर शाम से श्रीराम कथा का शुभारंभ हुआ। कथा से पूर्व नंगू दास बाबा मंदिर से कलश शोभायात्रा निकली गई। कलश शोभायात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं व बच्चों ने भाग लिया। कलश यात्रा गुगौलीकला, लौकीकला, पांडेयपुरवा व हरैया बाजार होते हुए कथा स्थल पर पहुंचकर समाप्त हुई। कथा में बताया गया कि श्रीराम कथा के श्रवण मात्र से भक्तों को पापों से मुक्ति मिल जाती है।
कन्या इंटर कॉलेज में आयोजित श्रीराम कथा के पहले दिन प्रवाचक पंडित आशीष कृष्ण शास्त्री ने कहा कि श्रीराम कथा ने करोड़ों प्राणियों का जीवन बदल दिया है। वे बुराइयाें का मार्ग छोड़कर अच्छाई के मार्ग पर चलने लगे। इस मौके पर रजनीश कुमार शुक्ल, प्रहलाद श्रीवास्तव, अनिल कुमार गुप्ता, अखिलेश कसौधन, मनीष कसौधन, बीडी जायसवाल व संतोष कुमार जायसवाल सहित कई मौजूद रहे।