फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल में अव्यवस्था पर भड़के संयुक्त निदेशक

विज्ञापन
बलरामपुर के संयुक्त जिला अस्पताल में मरीजों से जानकारी लेते संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य डा. एके सि? - फोटो : BALRAMPUR
विज्ञापन
बलरामपुर। जिला संयुक्त चिकित्सालय में चारों तरफ अव्यवस्था देखकर संयुक्त निदेशक भड़क उठे। दिमागी बुखार से पीड़ित मरीज के इलाज एवं प्रसव कार्य में लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए डॉक्टरों को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया।
विज्ञापन

बुधवार को संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य डॉ. एके सिंह ने संयुक्त जिला चिकित्सालय के इमरजेंसी एवं महिला व पुरुष वार्डों का निरीक्षण किया। मरीजों से अस्पताल में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में पूछताछ करते हुए जानकारी ली। दिमागी बुखार से पीड़ित मटियारिया कर्मा निवासी 7 वर्षीय मेहताब ने संयुक्त निदेशक को बताया कि डॉक्टरों द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जाता है। पीड़ित की शिकायत पर उन्होंने बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. नितिन चौधरी को तलब किया। डॉक्टर ने बताया कि जिले में दिमागी बुखार के जांच की सुविधा उपलब्ध नहीं है।
सीएमओ डॉ. घनश्याम सिंह द्वारा यह बताने पर कि दिमागी बुखार के जांच की सुविधा जिला मेमोरियल चिकित्सालय के पैथालॉजी में उपलब्ध है पर संयुक्त निदेशक ने बाल रोग विशेषज्ञ को निर्देश दिया कि पीड़ित की जांच कराकर उचित इलाज किया जाए। इसके बाद ओटी व लेबर रूम के निरीक्षण के दौरान प्रसव कार्य में लापरवाही की शिकायत मिलने पर संयुक्त निदेशक ने अस्पताल के प्रशासनिक अधिकारी डॉ. एनके वाजपेयी को निर्देश दिया कि अस्पताल में मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें