फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: छह नवंबर से शुरू होगा जरवा ईको पर्यटन स्थल

विज्ञापन
बलरामपुर के जरवा इको पर्यटन का जायजा लेतेप्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) संजय श्रीवास्तव ।-स्
विज्ञापन
जरवा (बलरामपुर)। गैसड़ी ब्लॉक के रामपुर रेंज में ईको पर्यटन योजना के तहत दारा नाला के समीप विकसित जरवा ईको पर्यटन स्थल छह नवंबर से आम जनमानस के लिए खोल दिया जाएगा। यहां पर घूमने के साथ ही पर्यटकों के लिए कई आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। वाकिंग ट्रैक के साथ ही झूले लगाए गए हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को एक दिवसीय दौरे पर आए प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) संजय श्रीवास्तव ने विकसित किए गए पर्यटन स्थल का जायजा लिया। डीएफओ डॉ. एम सेम्मारन ने बताया कि जरवा पर्यटन स्थल को छह नवंबर से आम जनमानस के लिए खोल दिया जाएगा। इस दौरान मानव-वन्य जीव संघर्ष को लेकर चर्चा की गई और उसकी रोकथाम के लिए रणनीति तैयार करके काम करने का सुझाव दिया गया।
प्रधान मुख्य वन संरक्षक ने बताया कि सुहेलदेव टाइगर रिजर्व का प्रस्ताव शासन में विचाराधीन है, जो शीघ्र ही मूर्तरूप लेगा। इसके बाद जिले में पर्यावरण व वन्यजीव संरक्षण के साथ पर्यटन को नया आयाम मिलेगा। बलरामपुर जनपद भी विश्व के पर्यटन मानचित्र पर अपनी पहचान कायम करेगा।
विज्ञापन

निरीक्षण के बाद जिला मुख्यालय स्थित डीएफओ कार्यालय परिसर में वन एवं वन्यजीव संरक्षण व अन्य गतिविधियों की निरंतर सुनवाई के लिए बने एंटी पोचिंग कंट्रोल रूम एवं एनिमल रेस्क्यू सेंटर का फीता काटकर का उद्घाटन किया। इसके बाद वनकर्मियों के नए आवास का भी लोकार्पण किया। जिले में वन व वन्यजीव संवर्धन के लिए किए जा रहे प्रयासों पर खुशी जताई और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर मुख्य वन संरक्षक वन्य जीव पूर्वी गोंडा अशोक प्रसाद सिन्हा, उप प्रभागीय वनाधिकारी बलरामपुर एमबी सिंह व तुलसीपुर मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें