फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: अमरावती को हराकर आईटीबीपी जालंधर की टीम बनी चैंपियन

Sat, 23 Dec 2023 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। महाराजा सर बीपी सिंह अखिल भारतीय हॉकी टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला आईटीबीपी जालंधर की टीम ने जीत कर पुरस्कार धनराशि व चमचमाती ट्राफी पर अपना कब्जा जमाया। एमएलके महाविद्यालय के खेल मैदान पर शनिवार को हुए फाइनल मुकाबले में आईटीबीपी जालंधर ने महाराष्ट्र की हॉकी अमरावती टीम को 2 के मुकाबले एक गोल से पराजित कर खिताबी मुकाबला जीता।
विज्ञापन

विजेता टीम को मुख्य अतिथि व जल शक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने ट्राफी व 75 हजार रुपये तथा उप विजेता हाकी अमरावती महाराष्ट्र की टीम को 51 हजार रुपये का पुरस्कार प्रदान किया। हॉकी अमरावती के खिलाड़ी कैफ मोहम्मद को मैन ऑफ द मैच एवं आईटीबीपी के खिलाड़ी चिंगखेई मिताई को मैन ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार दिया गया।
फाइनल मैच में दोनों ही टीमों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन कर दर्शकों को बांधे रखा। खेल के पहले हॉफ में आईटीबीपी जालंधर के खिलाड़ी शुभम सिंह ने मैदानी गोल करके अपनी टीम का बढ़त दिलाई। इसके बाद 33वें मिनट में आईटीबीपी के अंकित कुमार ने गोल करके अपनी टीम की बढ़त को 2-0 की कर दिया। इसके बाद हॉकी अमरावती की टीम की तरफ से कप्तान शहबाज शेख ने मैदानी गोल करके बढ़त को कम कर दिया। खेल के दूसरे हॉफ में तमाम कोशिश के बाद भी कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी। इस तरह खिताबी मुकाबला आईटीबीपी की टीम ने 2-1 से जीत कर ट्राफी पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन



प्रतियोगिता के समापन मुकाबले में मुख्य अथिति के बतौर पहुंचे प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, सदर विधायक पल्टूराम, नगर पालिका अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू सहित अन्य गणमान्य लोगों का स्वागत माल्यार्पण व बैज अलंकरण के साथ किया गया। मुख्य अतिथि ने विजेता टीम को 75 हजार एवं उप विजेता टीम को 51 हजार रुपये की पुरस्कार धनराशि के चेक के साथ ही चमचमाती ट्राफी प्रदान की।
इसके साथ ही जालंधर के चिंगखेई मिताई को मैन ऑफ द टूर्नामेंट के बतौर पांच हजार रुपये, हॉकी अमरावती के खिलाड़ी कैफ मोहम्मद को मैन ऑफ द मैच के बतौर 2500 रुपये, जालंधर के खिलाड़ी आकाश कुमार को बेस्ट गोलकीपर के लिए तीन हजार तथा हाकी अमरावती के खिलाड़ी शाहबाज शेख को सर्वाधिक गोल करने के लिए तीन हजार रुपये का नकद पुरस्कार भी प्रदान किया गया।
इस मौके पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जेपी पांडेय ने मुख्य अतिथि से अगले वर्ष आयोजित होने वाली प्रतियोगिता के लिए महाविद्यालय के खेल मैदान में एस्ट्रोटर्फ बिछवाने की मांग भी की। जल शक्ति मंत्री ने भरोसा दिलाया कि शासन स्तर पर इसकी व्यवस्था सुनिश्चित कराने का पूरा प्रयास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें