बलरामपुर। आईएससी बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 16 नवंबर से शुरू होंगी। जिले में बोर्ड से संबद्ध दो विद्यालयों के कुल 167 विद्यार्थी विभिन्न विषयों की प्रयोगात्मक परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षाओं को लेकर संबंधित केंद्रों पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। निर्धारित समय सारिणी के अनुसार अलग-अलग विषयों की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।
जीसस एंड मेरी स्कूल एंड कॉलेज के प्रधानाचार्य क्रेग बटरफील्ड ने बताया कि विद्यालय के कुल 95 विद्यार्थी प्रयोगात्मक परीक्षा में शामिल होंगे। 16 और 17 नवंबर को दो पालियों में भौतिक विज्ञान की परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके बाद 18 और 19 नवंबर को रसायन विज्ञान, 20 नवंबर को जीव विज्ञान और 21 नवंबर को कंप्यूटर साइंस की प्रयोगात्मक परीक्षा होगी। वहीं, शारीरिक शिक्षा की परीक्षा 17, 23 और 25 नवंबर को कराई जाएगी।
इसी क्रम में तुलसीपुर स्थित स्टारवडर्स पब्लिक स्कूल के प्रबंधक विनोद कलहंस ने बताया कि विद्यालय के 72 विद्यार्थी निर्धारित तिथियों पर उतरौला स्थित इमानुल चर्च परीक्षा केंद्र पर प्रयोगात्मक परीक्षा देंगे।
परीक्षाओं को लेकर दोनों विद्यालयों में आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। विद्यार्थियों को निर्धारित समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचने और विषयवार समय सारिणी के अनुसार तैयारी करने के निर्देश दिए गए हैं।