दिल्ली में कमोडिया के प्रतिनिधियों को आमंत्रित करते दिवाकर पटेल ।-स्रोत : स्वयं
बलरामपुर। भारत और कंबोडिया के मध्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक संबंध और मजबूत होंगे। जिल में भगवान गौतम बुद्ध की चारिका स्थली लालनगर में होने वाले अंतरराष्ट्रीय बौद्ध कार्यक्रम के आयोजन की तैयारी तेज हो गई है। आयोजक लॉर्ड बुद्ध वेलफेयर फाउंडेशन, भारत के सचिव दिवाकर पटेल ने नई दिल्ली में कंबोडिया की राजदूत राथ मैनी से सोमवार को भेंट की।
बैठक में चतुर्थ अंतरराष्ट्रीय त्रिपिटक चैंटिंग एवं धम्म यात्रा के आयोजन की रूपरेखा के बारे में विस्तार से बताया। उन्हें कार्यक्रम में शामिल होने का न्यौता दिया। सचिव ने बताया कि अभी आयोजन की तैयारी की जा रही है। जल्द ही अतिथियों की सहमति से तिथि तय की जाएगी। राजदूत राथ मैनी ने भी पहल की सराहना की। उन्होंने बौद्ध धम्म के वैश्विक प्रसार तथा सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देने के लिए ऐसे अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रमों को अत्यंत उपयोगी बताया।