बलरामपुर। नगर क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास बनवाने के लिए करीब 125 लोगों ने ऑनलाइन आवेदन किया है। ऑनलाइन आवेदन की जांच डूडा और नगर पालिका की संयुक्त टीम ने शुरू कर दी है।
नगर पालिका परिषद बलरामपुर के 25 वार्डों में रहने वाले करीब 125 नगर वासियों ने प्रधानमंत्री आवास बनवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। इन आवेदन की जांच शुरू हो गई है। नगर पालिका में प्रधानमंत्री आवास का काम देख रहे प्रभारी राजेश रत्नम ने बताया कि जेई राजन व आनंद, नगर पालिका के कर्मचारी अजय कुमार पांडेय, अजय कसेरा व आलोक मिश्रा की टीम लगाई गई है। शनिवार को टीम ने टेढ़ी बाजार, पुरानी बाजार, बलुहा, नई बाजार व नई बाजार उत्तरी आदि मोहल्लों में जाकर सत्यापन किया।