फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: एमएलके पीजी कॉलेज में 16 व 17 नवंबर को होगी आंतरिक मूल्यांकन परीक्षा

Thu, 12 Nov 2026 10:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। एमएलके पीजी कॉलेज में स्नातक और परास्नातक तृतीय सेमेस्टर सत्र 2026-27 की आंतरिक मूल्यांकन परीक्षा 16 और 17 नवंबर को आयोजित की जाएगी। परीक्षा तीन पालियों में होगी। कॉलेज प्रशासन ने विषयवार समय-सारिणी जारी कर दी है।
विज्ञापन


प्राचार्य प्रो. जेपी पांडेय ने बताया कि 16 नवंबर को पहली पाली सुबह 10:15 से 11:15 बजे तक होगी। इसमें भूगोल, मनोविज्ञान, गृह विज्ञान और प्राणी विज्ञान विषयों के विद्यार्थी शामिल होंगे। दूसरी पाली दोपहर 12 से एक बजे तक होगी। इसमें इतिहास, शिक्षा, बीकॉम, बीबीए और बीसीए की परीक्षा कराई जाएगी। तीसरी पाली दोपहर 1:30 से 2:30 बजे तक होगी। इसमें अर्थशास्त्र, संस्कृत, उर्दू, अंग्रेजी, कंप्यूटर साइंस और भौतिक विज्ञान विषयों की परीक्षा होगी।

इसी क्रम में 17 नवंबर को पहली पाली सुबह 10:15 से 11:15 बजे तक होगी। इसमें राजनीति विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, गणित, सीड टेक्नोलॉजी, बीबीए, बीसीए और बीकॉम के विद्यार्थी परीक्षा देंगे। दूसरी पाली दोपहर 12 से एक बजे तक होगी। इसमें समाजशास्त्र, रसायन विज्ञान, बीबीए, बीसीए और बीकॉम की परीक्षा कराई जाएगी। अंतिम पाली दोपहर 1:30 से 2:30 बजे तक होगी। इसमें बीबीए, बीसीए, बीकॉम और हिंदी विषय के विद्यार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें