फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: इंटरसिटी का इंजन फेल, साढ़े चार घंटे स्टेशन पर खड़ी रही ट्रेन

Fri, 23 Aug 2024 01:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
परेशान मुसाफिरों को गोंडा व लखनऊ पहुंचने में हुई देरी संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बलरामपुर। गोरखपुर से बादशाह नगर तक जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस का इंजन फेल हो गया। इससे बृहस्पतिवार को यात्रा करने वालों को साढ़े चार घंटे तक बलरामपुर रेलवे स्टेशन पर इंतजार करना पड़ा। दूसरा इंजन लगाकर ट्रेन को लखनऊ के लिए रवाना किया गया। इससे मुसाफिरों को गोंडा व लखनऊ पहुंचने में देरी हुई।
बलरामपुर रेलवे स्टेशन पर इंटरसिटी एक्सप्रेस 15609 बृहस्पतिवार को सुबह 8.48 बजे पहुंची। जैसे ही ट्रेन स्टेशन से सिर्फ एक किलोमीटर दूरी पर स्थित बहादुरपुर गांव के पास पहुंची, वैसे ही ट्रेन का इंजन अचानक फेल हो गया। स्टेशन अधीक्षक रंजन कुमार श्रीवास्तव व स्टेशन मास्टर पुरुषोत्तम सोमवंशी ने इसकी सूचना विभागीय उच्चाधिकारियों को दी।
विज्ञापन

कुछ देर बाद दूसरे इंजन के सहारे से ट्रेन को स्टेशन के दो नंबर प्लेटफार्म पर लाकर खड़ा किया गया, जबकि ट्रेन एक नंबर प्लेटफार्म से गई थी। दूसरे ट्रेनों का समय होने के चलते प्लेटफार्म बदला गया। दूसरा इंजन लगाकर दोपहर 12.8 बजे इंटरसिटी एक्सप्रेस लखनऊ के लिए रवाना की गई।
विज्ञापन

यात्री संतोष कुमार, सुनील कुमार, नंद किशाेर व सत्यम आदि ने बताया कि ट्रेन का इंजन फेल होने से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोगों को कोर्ट-कचहरी के काम के साथ इलाज आदि में भी समय से न पहुंचने पर काफी परेशानी हुई। 15609 गोरखपुर बादशाहनगर (लखनऊ) तक जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस का बलरामपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचने का समय प्रात: 7.15 बजे है, लेकिन 8.48 बजे पहुंची। ट्रेन आने के समय से पहले ही लोग स्टेशन पहुंच गए थे। इस ट्रेन से गोंडा, लखनऊ तक यात्रा करने वालों की भारी भीड़ रहती है। बलरामपुर से लखनऊ जाने वाले यात्रियों को ट्रेन के इंजन में खराबी के चलते हलकान होना पड़ा। आरक्षण टिकट वाले यात्रियों ने प्लेटफार्म पर बैठक कर इंतजार किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें