फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: जल्द ही गैसड़ी में रुकेंगी इंटरसिटी व गोमती एक्सप्रेस

Sun, 06 Jul 2025 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। गैसड़ी स्टेशन पर जल्द ही इंटरसिटी व गोमती एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव होगा। अमर उजाला माई सिटी के 19 मई के अंक में ट्रेनों का ठहराव न होने से आक्रोश... शीर्षक से खबर प्रकाशित की गई थी। खबर का संज्ञान लेकर श्रावस्ती सांसद राम शिरोमणि वर्मा ने रेलवे के उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा। उनकी पहल पर दो ट्रेनों के ठहराव का शेड्यूल जारी कर दिया गया।
विज्ञापन



सांसद राम शिरोमणि वर्मा ने अपर महाप्रबंधक डीके सिंह को पत्र लिखकर ट्रेन संख्या 15069 गोरखपुर-ऐशबाग अप व 15070 ऐशबाग-गोरखपुर डाउन का ठहराव गैसड़ी स्टेशन पर कराने की मांग की थी। इसी तरह ट्रेन संख्या 15081 गोरखपुर-गोमतीनगर अप व 15082 गोमतीनगर-गोरखपुर डाउन का ठहराव कराने की मांग की थी।

सांसद के पत्र पर रेलवे के अधिकारियों ने दोनों ट्रेनों के ठहराव के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि जल्द ही दोनों ट्रेनों का ठहराव गैसड़ी स्टेशन पर भी होगा। इससे गैसड़ी शहर व आसपास के गांवों की करीब दो लाख की आबादी को सहूलियत होगी। लखनऊ व गोरखपुर का सफर आसान हो जाएगा।
विज्ञापन










लोगों ने जताई खुशी

क्षेत्रवासी मदन जायसवाल, सुभाष मोदनवाल, शिवचरन, कमर खान, राजेश कुमार ओझा, राजेंद्र प्रसाद पटवा, राकेश कुमार यादव, राम स्वरूप जायसवाल, जियाउर्रहमान, बुधराम यादव, परमजीत सिंह पम्मी व राम सरन आदि ने खुशी जताते हुए अमर उजाला को धन्यवाद दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें