फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैठक से नदारद दो अफसरों का वेतन रोकने का निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। डीएम कृष्णा करुणेश के निर्देश पर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मध्याहन भोजन योजना के बेहतर संचालन के लिए जिला स्तरीय टॉस्क फोर्स की मासिक समीक्षा बैठक की गई। समीक्षा बैठक से नदारद दो अफसरों का वेतन सीडीओ अमनदीप डुली ने अग्रिम आदेश तक रोकने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

सीडीओ ने कहा कि मध्याहन भोजन योजना में लापरवाही बरतने वाले अफसरों व कर्मियों को बख्शा नहीं जाएगा। बैठक से नदारद और निरीक्षण न किए जाने के आरोप में डीपीओ केएम पांडेय और डीपीआरओ नरेश चंद्र का वेतन अग्रिम आदेश तक रोकने का निर्देश दिया। सीडीओ ने कहा कि जिन स्कूलों का आईबीआरएस सूचना नहीं आ रही है उनका मोबाइल नंबर तत्काल फीड कराया जाए।
प्रेरणा एप पर चर्चा करते हुए सभी शिक्षकों को प्रशिक्षण दिए जाने का निर्देश दिया। मानव संपदा, आईबीआरएस पर डाटा अपलोडिंग आदि की गहन समीक्षा की गई। डीआईओएस एमके कन्नौजिया को माध्यमिक विद्यालयों, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी पवन कुमार सिंह को मदरसों में एमडीएम का बेहतर संचालन कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक का संचालन समिति के सचिव व बीएसए हरिहर प्रसाद ने किया।
विज्ञापन

बीएसए ने सभी जानकारी बैठक में उपलब्ध कराई। बैठक में डीपीओ केएम पांडेय, अपर सीएमओ डॉ. जयंत कुमार, डीसी निरंकार पांडेय, डीसी एमडीएम फिरोज अहमद, एनके सिंह, बीईओ ह्रदय शंकरलाल श्रीवास्तव, महेंद्र कुमार, ओपी कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें