फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत राजस्व वसूली के निर्देश

Fri, 18 Sep 2026 10:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन की अध्यक्षता में कर-करेत्तर एवं राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। डीएम ने अगस्त 2026 तक विभिन्न विभागों की राजस्व प्राप्ति और मासिक व वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति की समीक्षा की। कम उपलब्धि वाले विभागों को कार्ययोजना बनाकर वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन




बैठक में वाणिज्य कर, स्टांप एवं पंजीकरण शुल्क, आबकारी, बैंक, विद्युत, परिवहन, वानिकी एवं वन्य जीव, अलौह खनन और धातुकर्म समेत अन्य विभागों की राजस्व प्राप्ति की समीक्षा की गई। डीएम ने कहा कि विभाग निर्धारित मासिक लक्ष्य हर हाल में पूरा करें, ताकि वित्तीय वर्ष के अंत में लक्ष्य हासिल करने का अतिरिक्त दबाव न बने। उन्होंने अधिकारियों को साप्ताहिक समीक्षा करने के निर्देश दिए।



राजस्व कार्यों की समीक्षा के दौरान तहसीलवार राजस्व वाद, दाखिल-खारिज, वरासत, पैमाइश, सीमांकन, अंश निर्धारण और निर्विवाद उत्तराधिकार के मामलों की जानकारी ली गई। डीएम ने समय-सीमा से अधिक लंबित और पुराने वादों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने को कहा। आय, जाति व निवास प्रमाणपत्र तथा भू-राजस्व वसूली में भी तेजी लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन




डीएम ने आईजीआरएस और जनसुनवाई की शिकायतों की मौके पर जांच कर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। संवेदनशील भूमि विवादों में राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम भेजने को कहा। आरसी की वसूली तेज करने और बड़े बकायेदारों पर नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए। बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व संदीप केला, अपर जिलाधिकारी न्यायिक शिव नरायन सिंह समेत सभी उपजिलाधिकारी, तहसीलदार और संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें