फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: हड़ताल में साथ न देने पर रोकी आठ अधिवक्ताओं की किस्त

Tue, 26 Sep 2023 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। हापुड़ में हुई घटना के विरोध में हुए धरना प्रदर्शन के दौरान कार्य करने वाले अधिवक्ताओं पर बार संघ ने कार्रवाई शुरू कर दी है। ऐसे चिह्नित आठ अधिवक्ताओं को नोटिस भेजकर उनकी सितंबर माह की बकाया 15 सौ रुपये आरडी की किस्त राशि पर भी रोक लगा दी है।
विज्ञापन

अधिवक्ता आपदा राहत कोष समिति के संयोजक शशांक कुमार त्रिपाठी ने बताया कि चिह्नित अधिवक्ताओं में राम मनोहर मिश्र, देवेंद्र नाथ त्रिपाठी, अभिषेक उपाध्याय, विश्वनाथ तिवारी, रजावउल हशमत, सत्य नरायन गुप्त, सीताराम सोनी व पवन कुमार आचार्य का नाम शामिल है। जिला बार संघ महामंत्री अजय बहादुर सिंह ने बताया कि अधिवक्ताओं के आंदोलन के दौरान काम करने वाले वकीलों को चिन्हित कर कार्रवाई के घेरे में लाने का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें