फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: धनराज हत्याकांड में इंस्पेक्टर लाइन हाजिर

Sun, 07 Jun 2026 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। अहरौला गांव निवासी धनराज मौर्य हत्याकांड को लेकर बढ़ते जनाक्रोश और पुलिस कार्रवाई पर उठ रहे सवालों के बीच पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने थाना गैड़ास बुजुर्ग के प्रभारी निरीक्षक राजीव मिश्र को लाइन हाजिर कर दिया है। उनकी जगह एसओजी प्रभारी राणा प्रताप सिंह को गैड़ास बुजुर्ग थाने की कमान सौंपी गई है।
विज्ञापन


धनराज मौर्य की हत्या के बाद से परिजन और ग्रामीण लगातार आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। शनिवार को मुख्यमंत्री आर्थिक सहायता का तीन लाख रुपये का चेक लेकर गांव पहुंचे अधिकारियों के सामने भी परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा था। उन्होंने सहायता राशि लेने से इनकार करते हुए पहले न्याय और आरोपियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की थी। बाद में विधायक राम प्रताप वर्मा के आश्वासन पर परिजन चेक लेने को तैयार हुए थे। इसी बीच पुलिस विभाग की ओर से की गई यह कार्रवाई महत्वपूर्ण मानी जा रही है। माना जा रहा है कि मामले की जांच और आरोपियों के खिलाफ अभियान को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से थाने के नेतृत्व में बदलाव किया गया है। नए प्रभारी राणा प्रताप सिंह अब तक एसओजी प्रभारी के रूप में जिले में सक्रिय रहे हैं।
उधर प्रशासन भी मामले में लगातार कार्रवाई कर रहा है। पिपराराम क्षेत्र में आरोपियों के कब्जे से करोड़ों रुपये मूल्य की सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त कराया जा चुका है। वहीं ग्रामीण और परिजन अब भी आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट लगाने, अवैध निर्माणों पर बुलडोजर की कार्रवाई करने और दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग कर रहे हैं। एसपी का कहना है कि मामले में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और कानून के तहत सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें