फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: वीवीआईपी ड्यूटी पर आए दरोगा की मौत

Mon, 19 Jun 2023 11:08 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। मुख्यमंत्री के आगमन पर कुशीनगर से वीवीआईपी ड्यूटी पर बलरामपुर आए सब इंस्पेक्टर कन्हैया कुमार सोमवार सुबह विश्राम स्थल में बिस्तर पर बेसुध पड़े मिले। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

वीवीआईपी ड्यूटी पर गैर जनपद से आए पुलिसकर्मियों के लिए तुलसीपुर के फैसल डिग्री काॅलेज में विश्राम स्थल बनाया गया था। जहां कुशीनगर जिले से आए उपनिरीक्षक कन्हैया कुमार सोमवार सुबह बिस्तर पर औंधे मुंह पड़े मिले। उनके साथ कुशीनगर से आए हेड कांस्टेबल लल्लन प्रसाद ने तुलसीपुर थाने में सूचना दी। सीओ राघवेंद्र सिंह व इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार सिंह तुरंत मौके पर पहुंचे और कन्हैया कुमार को सीएचसी तुलसीपुर पहुंचाया। वहां डॉ. सौम्या नायक ने कन्हैया को मृत घोषित कर दिया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. सुमंत सिंह चौहान ने बताया कि दरोगा कन्हैया कुमार को मृत अवस्था में सीएचसी लाया गया था। प्रथम दृष्टया उनकी मौत का कारण हार्ट अटैक प्रतीत हो रहा है।
इंस्पेक्टर ने बताया कि कुशीनगर की पुलिस लाइन में तैनात कन्हैया कुमार वीवीआईपी ड्यूटी के लिए रविवार को तुलसीपुर आए थे। कन्हैया के निधन की सूचना उनके परिजनों को दे दी गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें