फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: गर्मी ने और दिखाए तेवर, पारा 42 डिग्री पार

Mon, 19 Jun 2023 11:03 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
बलरामपुर के वीर विनय चौराहे पर गर्मी से बचने के लिए कुछ इस तरह गुजरते नजर आए लाेग।
विज्ञापन
बलरामपुर। गर्मी के तेवर सोमवार को और तल्ख हो गए। तापमान 42 डिग्री सेल्सियस को भी पार हो गया। जबकि न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहा। लू के थपेड़ों के कारण सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। दिन में दुकानों के शटर भी बंद रहे। भीषण गर्मी के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।
विज्ञापन

शाम करीब पांच बजे तक यही हालात बने रहे। बहुत जरूरत पड़ने पर ही लोग चेहरे को ढककर घर से बाहर निकले। सार्वजनिक स्थानों पर प्याऊ की व्यवस्था न होने के कारण राहगीरों को शीतल पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ा। नगर के वीर विनय चौराहा, मेजर चौराहा, भगवतीगंज व पीपल तिराहा आदि के पास सार्वजनिक प्याऊ की व्यवस्था न होने से राहगीराें को काफी दिक्कताें का सामना करना पड़ रहा है। राहगीर संतोष कुमार, बब्बलू, इरफान व राजू आदि का कहना है कि प्रशासन की तरफ से कहीं भी प्याऊ की व्यवस्था नहीं की गई है। राहगीर मजबूर होकर बोतल का पानी खरीदकर अपनी प्यास बुझाते हैं। इन लोगों ने डीएम से सार्वजनिक स्थान पर प्याऊ की व्यवस्था कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें