फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं के खेत में मिला मासूम का शव, हत्या की आशंका

विज्ञापन
बलरामपुर के कल्यानपुर शिवपुरा में रोते-बिलखते मासूम के परिजन - फोटो : BALRAMPUR
विज्ञापन
बलरामपुर। जमीन के विवाद में एक पांच साल की मासूम की गला दबाकर हत्याकर दी गई। उसका शव देर रात गेहूं के खेत में पड़ा मिला। परिजन की नामजद तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। शव को पोस्टमार्टम भेज पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। मासूम की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर हाल बुरा है।
विज्ञापन

एएसपी अरविंद मिश्र ने बताया कि बुधवार को तुलसीपुर थाना क्षेत्र के नंदमहरा चौकी के तहत ग्राम पंचायत कल्यानपुर के मजरा शिवपुरा में गेहूं के खेत में मंगलवार की शाम को घर से गायब हुई मासूम अंशू मौर्या (5) का शव पाया गया है। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस फोर्स के साथ एएसपी भी पहुंच गए।
अंशू के पिता इंद्रजीत ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि गांव के ही दो लोगों पर बेटी की हत्या करने की आशंका है। इन लोगों से उसका जमीन का विवाद चल रहा है। इंद्रजीत ने पुलिस को बताया कि अंशू शाम सात बजे अचानक घर से गायब हो गई।
विज्ञापन

तलाश के दौरान रात करीब 10 बजे अंशू का शव गेहूं के खेत में मिला है। पिता ने गला दबाकर अंशू की हत्या करने की आशंका जताई है। एएसपी ने मौके पर पहुंचे नंदमहरा चौकी इंचार्ज अजीत त्रिपाठी को मामले की जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। एएसपी ने बताया कि शीघ्र घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। बेटी की मौत पर परिवार के लोग दुखी है। परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें