फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवार ढहने से दबकर मासूम की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरा चौराहा (बलरामपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम इटई में सोमवार शाम घर के पास खेल रहे डेढ़ साल के मासूम पर मिट्टी की कच्ची दीवार ढह गई। दीवार के मलबे में दबकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

इटई निवासी मकसूद का डेढ़ वर्षीय पुत्र सूफियान सोमवार शाम घर के पास खेल रहा था। तभी अचानक कच्ची दीवार भरभराकर ढह गई। मलबे में सूफियान दब गया।
परिवारीजनों तथा ग्रामीणों ने मलबा हटाकर सूफियान को बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। परिवारीजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया। हल्का लेखपाल शत्रुजीत मौर्य ने मामले की सूचना तहसील प्रशासन को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें