फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: स्वस्थ रहने के लिए बंदियों को कराया गया योगाभ्यास

Tue, 16 Jun 2026 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो-7-बलरामपुर के जिला कारागार में योगाभ्यास करते बंदी। -स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
बलरामपुर। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित योग सप्ताह के तहत जिला कारागार में दो दिवसीय योग शिविर का समापन हुआ। शिविर के अंतिम दिन 100 से अधिक बंदियों ने योग और प्राणायाम का अभ्यास कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन




कार्यक्रम का आयोजन क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. संजय कुमार, इंटरनेशनल नेचुरोपैथी ऑर्गनाइजेशन, इंडियन योगा एसोसिएशन, इंडियन योगा फेडरेशन, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हॉलिस्टिक हेल्थ और योग स्पोर्ट फाउंडेशन की तरफ से हुआ। योग गुरु डॉ. वीरेंद्र विक्रम सिंह ने अंतरराष्ट्रीय योग प्रोटोकॉल के तहत बंदियों को विभिन्न योग क्रियाओं, आसनों और प्राणायाम का अभ्यास कराया। शिविर की शुरुआत यौगिक सूक्ष्म क्रियाओं से हुई, जिसमें ग्रीवा चालन, स्कंध चालन, कटि चालन और जानू चालन का अभ्यास कराया गया। जिला कारागार अधीक्षक (प्रभारी) कुंज बिहारी सिंह ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि मानसिक संतुलन और आत्मिक शांति का भी माध्यम है। शिविर में डिप्टी जेलर राम प्रवेश, अभय कुमार यादव, सोमनाथ पांडेय व रण विजय सिंह आदि मौजूद रहे। इसी तरह स्पोर्ट्स स्टेडियम में योग प्रशिक्षण डॉ. अमरजीत ने लोगों को योगाभ्यास कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें