फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: बहू-बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने की पहल, 50 महिलाओं को प्रशिक्षण

Mon, 31 Aug 2026 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
बलरामपुर के रेहरा बाजार में महिलाओं को दिया जा रहा प्र​शिक्षण ।
विज्ञापन
रेहराबाजार। महिलाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से सोमवार को विकास खंड परिसर में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ। मास्टर ट्रेनर एवं जेंडर स्पेशलिस्ट ममता द्विवेदी ने 10 ग्राम पंचायतों की 50 बहू-बेटियों को घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, साइबर अपराध और महिला अधिकारों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। साथ ही विभिन्न परिस्थितियों में कानूनी सहायता प्राप्त करने और बचाव के प्रभावी उपाय भी बताए।
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी सौरभ पांडेय एवं एडीओ पंचायत इरफान उल्ला खां ने बताया कि रोस्टर के अनुसार सराय खास, छितलूपुर, नया नगर, जखौली, पतकरपुर, गोल्हीपुर, कोटवादरगाह, ऐदहा और परशुरामपुर सहित 10 ग्राम पंचायतों की 50 महिलाओं को प्रशिक्षण दिया गया। ये प्रशिक्षित महिलाएं अपने-अपने गांवों में अन्य बहू-बेटियों को जागरूक कर उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करेंगी। इस अवसर पर नोडल अधिकारी अनूप सिंह, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पीएलबी टिंकू यादव, एआरपी दिनेश कुमार त्रिपाठी, एसआई दिव्या सिंह, महिला आरक्षी शिवांगी भार्गव, रीता देवी, राजपति, लालमति, संजू देवी, काजल आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें