फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं को दी कानून की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले के कई स्कूलों में मंगलवार को संबंधित थानों की पुलिस ने कार्यक्रम आयोजित कर छात्र-छात्राओं को कानून की जानकारी दी।
विज्ञापन

थाना महराजगंज तराई के नो योर पुलिस कार्यक्रम के तहत रामफल मेमोरियल इंटर कॉलेज में सीओ सदर प्रेम कुमार थापा व प्रभारी निरीक्षक राजितराम के नेतृत्व में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें छात्र-छात्राओं को जन सुनवाई पोर्टल, वायरलेस सेट, शस्त्रागार, भोजनालय, आवासीय परिसर आदि के बारे में जानकारी दी गई।
पुलिस टीम ने यूपी कॉप में एफआईआर सहित 27 सेवाओं तथा इमरजेंसी नंबरों यूपी-100, 1090, 101, 102 व 1088 के बारे में बताया गया। इस दौरान प्रधानाचार्य आलोक कुुमार मिश्र, एसआई कलाधन दूबे, सुभाष यादव, अमित यादव आदि ने छात्र-छात्राओं को कानून संबंधी जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेहरा बाजार थाने की पुलिस ने रामलाल सिंह बालिका इंटर कॉलेज व बीपीएस इंटर कॉलेज में विद्यार्थियों को यूपी कॉप के बारे में जानकारी दी। गैसड़ी पुलिस ने नूर पब्लिक इंटर कॉलेज में कार्यक्रम आयोजित यूपी कॉप के बारे में छात्र-छात्राओं को बताया। कोतवाल मानवेंद्र पाठक, एहसान खुर्शीद, अयोध्या सिंह व पूजा पासवान आदि मौजूद रहे। तुलसीपुर पुलिस ने अखिलेश्वर तिवारी गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्राओं को जागरूक किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें