फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केक काटकर मनाया मीना का जन्मदिन

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिलेभर के 2232 परिषदीय स्कूलों में मंगलवार को मीना के जन्मदिन की धूम रही। केक काटकर विद्यार्थियों ने धूमधाम से मीना का जन्मदिन मनाया।
विज्ञापन

बीईओ गैसड़ी हृदय शंकरलाल श्रीवास्तव की अध्यक्षता में शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय भवरिया में मीना का जन्मदिन मनाया गया। कार्यक्रम में बीईओ ने कहा कि सर्व शिक्षा अभियान व यूनीसेफ के सहयोग से 24 सितंबर 1998 से मीना का जन्मदिन मनाया जा रहा है।
मीना एक ऐसी काल्पनिक लड़की है जिसके मन व मस्तिष्क में सहानुभूति, उमंग व उल्लास है। तोता मीना का प्यारा दोस्त है। कार्यक्रम में प्रभारी हेडमास्टर रमेश मिश्र, शिक्षक इरशाद अहमद, दुष्यंत, कैसजहां आदि ने मीना के बारे में छात्रों को विस्तार से बताया।
विज्ञापन

महराजगंज तराई संवादसूत्र के अनुसार बीआरसी तुलसीपुर के कौवापुर के स्कूल में मीना का जन्मदिन मनाया गया। बीईओ महेंद्र कुमार व अन्य ने मीना के जन्मदिन पर प्रकाश डाला। जिला समन्वयक बालिका शिक्षा डॉ. अनूप श्रीवास्तव ने बताया कि जिले के सभी 11 केजीबीवी में मीना का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया है।
सदर शिक्षा क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुजेहनी में मीना के जन्मदिवस पर केक काटकर छात्रों में बांटा गया। कार्यक्रम में जिला स्काउट मास्टर महमूदुल हक, हेडमास्टर अतिया इरफाना आदि ने मीना पर प्रकाश डाला। छात्रा मुस्कान, रोशन जहां, माया यादव, नेहा यादव आदि ने मीना के छोटे भाई राजू व पालतू तोते मिट्ठू पर कविता सुर्नाई।
विज्ञापन

इसी तरह से जिले के 1575 प्राथमिक व 646 उच्च प्राथमिक स्कूलों में मीना का जन्मदिन मनाया गया। रेहरा बाजार शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय ह्दश्नगर के हेडमास्टर बृजेश कुमार द्विवेदी ने विद्यार्थियों को मीना की कहानी का मोबाइल पर वीडियो दिखाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें