बलरामपुर के शिविर कार्यालय पर स्व. इंदिरा गांधी को नमन करते कांग्रेसी।
- फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। भारत रत्न लौह महिला व देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की 102वीं जयंती पर मंगलवार को कांग्रेस पार्टी की तरफ से शिविर कार्यालय में गोष्ठी की गई। पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कांग्रेसियों ने नमन किया।
कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह ने कहा कि अपने प्रधानमंत्री काल में इंदिरा गांधी ने विश्व पटल पर देश का मान बढ़ाया है। बचपन भी आजादी की लड़ाई लड़ते व देखते हुए बीता। स्वतंत्रता सेनानी के रूप में और फिर प्रधानमंत्री के काल में इंदिरा गांधी ने शानदार कार्य किए। उनके कार्यों का पूरी दूनिया लोहा मानती रही। बंग्लादेश को अलग कर पाकिस्तान को करारा जवाब दिया। भारत को परमाणु संपन्न राष्ट्र बनाया। बैंकों का राष्ट्रीयकरण, महिला सशक्तिकरण व जनसंख्या नियंत्रण जैसे कार्य करके देश में अपनी पहचान अलग कायम की।
महासचिव विनय मिश्र, डॉ. प्रतीक मिश्र, वरिष्ठ कांग्रेसी सईद लासानी, पीसीसी डॉ. पंकज गुप्ता, सोशल मीडिया प्रभारी सुरेंद्र यादव व मोहम्मद जमील आदि ने गोष्ठी को संबोधित कर स्वर्गीय इंदिरा गांधी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। गोष्ठी को बृजेश मिश्र, अमिरका प्रसाद, दीपक मिश्र, मनोज कश्यप, अवधेश पाल सिंह, अहमद रजा, शाहिद हसन टीपू, विनोद मिश्र, मास्टर हनीफ आदि ने भी संबोधित किया और इंदिरा जी के बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।