फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूजा ही नहीं सर्वकल्याण है सनातन धर्म का उद्देश्य: सीएम योगी आदित्यनाथ

विज्ञापन
बलरामपुर के शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर में आयोजित संत सम्मेलन में मौजूद मुख्यमंत्री योगी आदित्यन? - फोटो : BALRAMPUR
विज्ञापन
तुलसीपुर (बलरामपुर)। दुनिया के सबसे प्राचीन सनातन धर्म का उद्देश्य केवल पूजा ही नहीं बल्कि विश्व का कल्याण है। संत, महंत तथा योगी इसी समर्पण भाव से लोक कल्याण करते हैं और उन्हें मोक्ष की प्राप्ति होती है। सनातन धर्म में लोक कल्याण को सर्वाधिक महत्व दिया जाता है। ब्रह्मलीन महंत महेंद्र नाथ ने सनातन धर्म की इसी परंपरा का पूरे जीवन निर्वह्न किया। यह बातें मंगलवार को देवीपाटन शक्तिपीठ में महंत महेंद्र नाथ योगी की 19वीं पुण्यतिथि पर गोरक्ष मंडपम में आयोजित संत सम्मेलन को संबोधित करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कही।
विज्ञापन

सीएम योगी ने कहा कि महंत महेंद्रनाथ ने शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, गोसेवा और गरीबों के कल्याण के लिए हर वह काम किया जिसकी समाज को जरूरत थी। उन्होंने धर्मशाला, छात्रावास, गोशाला व चिकित्सालय का निर्माण कराकर नाथ संप्रदाय की परंपरा को साकार करते हुए लोक कल्याण किया। भारत के संतों, सन्यासियों व योगियों ने हमेशा सर्व कल्याण की भावना को जीवित रखा। महेंद्र नाथ जी कभी लकीर के फकीर नहीं बने।
उन्होंने धर्म को केवल पूजा पद्धति तक ही नहीं सीमित रखा बल्कि उसे लोक कल्याण के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में मौजूद संतों व महंतों से उन्होंने अपील की कि नाथ संप्रदाय की परंपरा के साथ-साथ सनातन धर्म की प्राचीन मान्यताओं को पूरी ईमानदारी से साकार करें और भारत को दुनिया का विश्व गुरु बनाएं।
विज्ञापन

इस अवसर पर अयोध्या के महंत सुरेश दास, कालीबाड़ी के महंत रवींद्र दास, हनुमानगढ़ी बलरामपुर के महंत महेंद्र दास, जिले के प्रभारी मंत्री चेतन चौहान, संत बालकदास, महंत जयबख्श दास, महंत राम मिलन दास, नेपाल से आए योगी नारायण नाथ व सूरत नाथ, कार्यक्रम के संयोजक देवीपाटन महंत मिथिलेश नाथ, महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के निदेशक व पूर्व कुलपति यूपी सिंह, विधायक कैलाश नाथ शुक्ला, पल्टूराम, शैलेश कुमार सिंह शैलू, राम प्रताप वर्मा, पूर्व सांसद दद्दन मिश्रा, डुमरियागंज विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह, कपिलवस्तु नेपाल के विधायक श्याम धनी राही, हरियाणा से आए संत दीनानाथ व ज्ञानेंद्र नाथ सहित तमाम संतगणों ने सीएम के साथ योगी महेंद्र नाथ को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके द्वारा स्थापित आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश सिंह, महामंत्री अजय सिंह पिंकू, विनय कुमार मिश्र, विश्व हिंदू महासंघ के विजय सिंह, मीडिया प्रभारी डीपी सिंह, बृजेंद्र तिवारी, पवन शुक्ला, कृष्ण गोपाल गुप्ता, प्रवीण कुमार सिंह विक्की, प्रदीप सिंह सहित तमाम संत-महंत व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें