फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: नेपाल सीमा पर बढ़ी चौकसी, पुलिस-एसएसबी ने संभाला मोर्चा

Sat, 06 Jun 2026 11:08 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो- 26- जरवा क्षेत्र के कोयलाबास बॉर्डर के पास जंगल में पैदल गश्त करती टीम। स्रोत विभाग
विज्ञापन
बलरामपुर। नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए शनिवार को पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया। सीमावर्ती क्षेत्रों जरवा, बघेलखंड, मुतेहरा में पैदल गश्त कर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन जांच की गई। अभियान का उद्देश्य सीमा पार होने वाली अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाना और कानून व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाना रहा।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने बताया कि अभियान के दौरान नेपाल बॉर्डर से जुड़े संवेदनशील स्थानों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों पर विशेष नजर रखी गई। पुलिस और एसएसबी के जवानों ने सीमा से सटे गांवों में पैदल भ्रमण कर लोगों से संवाद भी किया।
अधिकारियों ने बताया कि सीमा क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी, मानव तस्करी, गौ तस्करी तथा अन्य अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए लगातार निगरानी बढ़ाई गई है। इसके तहत संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के साथ ही वाहनों और आने-जाने वाले लोगों की जांच की जा रही है। जरवा के प्रभारी निरीक्षक योगेश प्रताप सिंह ग्राम सुरक्षा समितियों और क्षेत्र के संभ्रांत लोगों को भी जागरूक किया गया। उन्हें किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, गतिविधि या तस्करी संबंधी सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें