फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवीपाटन मंदिर की धार्मिक मान्यता व परंपरा को भी प्रोजेक्ट में करें शामिल: आयुक्त

Mon, 09 Sep 2024 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कलेकट्रेट सभागार की समीक्षा बैठक में मंडलायुक्त ने दिए निर्देश, अफसरों से ली जानकारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बलरामपुर। देवीपाटन मंडल के आयुक्त शशिभूषण लाल सुशील ने आदि शक्ति मां पाटेश्वरी देवीपाटन मंदिर तुलसीपुर के कॉरिडोर विकास की योजनाओं को लेकर समीक्षा की। कहा कि देवीपाटन मंदिर की धार्मिक मान्यता एवं परंपराओं को विशेष रूप से सम्मिलित करते हुए प्रोजेक्ट बनाया जाय ताकि स्थानीयता का पूरा समावेश रहे।
एक दिवसीय दौरे पर आए आयुक्त ने शनिवार की शाम को कलेक्ट्रेट में बैठक की। आयुक्त ने आदि शक्ति मां पाटेश्वरी देवीपाटन मंदिर कॉरिडोर का काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की तर्ज पर विकास कराने को लेकर तैयार की गई डिजाइन व कार्ययोजना के बारे में जानकारी ली। कहा कि देवीपाटन मंदिर की धार्मिक मान्यता एवं परंपराओं को विशेष रूप से सम्मिलित करते हुए प्रोजेक्ट बनाया बनाया जाय।
विज्ञापन

आयुक्त ने थारू जनजाति गांवों में सरकार की योजनाओं से संतृप्त किए जाने की समीक्षा। गांवों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा, संपर्क मार्ग, विद्युतीकरण व उच्च शिक्षा की सभी सुविधाएं प्रदान किए जाने का निर्देश गया। संबंधित विभागों के अधिकारी ग्राम पंचायत में सर्वे करते हुए योजनाओं से ग्राम को संतृप्त करें। जनपद के विकास के लिए निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा की। समय से गुणवत्तापूर्ण ढंग से कार्य पूर्ण किए जाने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी पवन अग्रवाल व एडीएम वित्त एवं राजस्व प्रदीप कुमार सहित सभी मंडलीय अधिकारीगण मौजूद रहे।
विज्ञापन


मौके पर ही कराया सत्यापन
मंडलायुक्त ने पोषाहार वितरण, कौशल विकास मिशन के बारे में जानकारी ली। प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके प्रशिक्षु को रोजगार मिलने का मंडलीय एवं जिला स्तरीय अधिकारी सेे फोन से लाभार्थियों से वार्ता कर सत्यापन कराया। सभी योजनाओं का पात्रता के अनुसार बेहतर क्रियान्वयन किए जाने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें