फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: दो मजरों में आग से पांच झोपड़ियां जलीं, सामान राख

विज्ञापन
 बलरामपुर के ग्राम पंचायत सहिजना में आग लगने जला मकान। संवाद
विज्ञापन
हरैया सतघरवा। स्थानीय थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत सहिजना के दो अलग-अलग मजरों में आग लगने से पांच झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। घटना से प्रभावित परिवारों की गृहस्थी का सामान भी जल गया। पीड़ित परिवारों के सामने रहने और खाने-पीने की समस्या खड़ी हो गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ितों को जल्द सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान राकेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि शुक्रवार देर शाम सहिजना गांव में रमेश के घर अज्ञात कारणों से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिसकी चपेट में आकर अजय कुमार, अंगद तथा राजेंद्र की झोपड़ियां भी जल गईं। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था।
वहीं, शनिवार दोपहर ग्राम पंचायत सहिजना के मजरे मैनडीह स्थित गोशाला के सामने बिजली का तार टूटने से कमलेश की झोपड़ी में आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास की पांच झोपड़ियां की चपेट में आकर जल गईं। हल्का लेखपाल राकेश कुमार पांडेय ने बताया कि सहिजना गोशाला की ओर भूसा लदा ट्रक जा रहा था, जिसमें बिजली का तार फंसकर टूट गया। टूटे तार से निकली चिंगारी से कमलेश की झोपड़ी में आग लग गई। आग में झोपड़ी में रखा गृहस्थी का सामान और बाइक भी जल गई है। नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें