फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: श्रीकृष्ण की प्रतिमाओं का विसर्जन

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले में जगह-जगह स्थापित राधा-कृष्ण की प्रतिमाओं का विसर्जन शोभायात्रा निकाला कर धूमधाम से किया गया। शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु कृष्णमय भक्ति गीतों पर थिरकते चल रहे थे। नदियों व सरोवरों के तट पर प्रतिमाओं को विधिवत पूजा अर्चना के बाद विसर्जित किया गया।
विज्ञापन

नगर के रोडवेज परिसर में स्थापित राधा-कृष्ण की प्रतिमा का विसर्जन राप्ती नदी के सिसई घाट पर किया गया। महराजगंज तराई के हरिहरनगर में 6 दिवसीय कृष्ण जन्माष्टमी पूजन कार्यक्रम का समापन भी बुधवार को हुआ। श्रद्धालुओं ने राधा-कृष्ण के साथ अन्य देवी देवताओं की प्रतिमाओं के साथ भव्य शोभयात्रा निकाली। शोभायात्रा महराजगंज बाजार में भ्रमण करने के बाद राप्ती नदी के तट पर पहुंची, जहां प्रतिमा का विसर्जन किया गया।उतरौला नगर में शोभायात्रा डाकघर से शुरू होकर नगर के मुख्य मार्ग से होता हुआ दु:खहरण नाथ मंदिर पहुंची। यहां पर पवित्र सरोवर में विधि-विधान से पूजा अर्चना के बाद प्रतिमाओं का विर्सजन किया गया। इस मौके पर एसडीएम अवधेश कुमार, प्रभारी निरीक्षक संजय दुबे, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अनूप चंद्र गुप्ता, देवानन्द गुप्त सहित अन्य लोग मौजूद रहे। जरवा क्षेत्र के बालापुर बाजार में श्रीकृष्ण प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई। डीजे की धुन पर श्रद्धालु नाचते गाते अबीर–गुलाल उड़ाते हुए धोबहा नाले पहुंचे। यहां पर पूजा अर्चना के बाद प्रतिमाओं का विर्सजन किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें