फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: अवैध तरीके से चल रहा डायग्नोस्टिक सेंटर सील, दो पर केस

Fri, 14 Nov 2025 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। मनकापुर-उतरौला मार्ग पर धुसवा टैक्सी स्टैंड के पास अवैध तरीके से चल रहा डायग्नोस्टिक सेंटर सील कर दिया गया है। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि 10 नवंबर को दोपहर करीब 1:34 बजे अल्ट्रा डायग्नोस्टिक सेंटर स्थित धुसवा टैक्सी स्टैंड मनकापुर रोड उतरौला का निरीक्षण किया गया था।
विज्ञापन

संचालक से अभिलेख मांगे गए, लेकिन वह अभिलेख नहीं दिखा पाए। डायग्नोस्टिक सेंटर अवैध मिलने पर उसे सील कर दिया गया। सेंटर के अंदर कूलर, फ्रिज, कंप्यूटर, प्रिंटर, यूपीएस, जांच मशीन, कुर्सी, मेज व इन्वर्टर आदि सामान भी सेंटर के अंदर ही सील कर दिए गए हैं। प्रभारी निरीक्षक अवधेश राज सिंह ने बताया कि अपर मुख्य चिकित्साधिकारी की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें