फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: मतदान के अधिकार के लिए उठाई आवाज तो जुड़े नाम

Mon, 26 Feb 2024 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। लोकतंत्र के महापर्व में अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए लोग जागरूक हो रहे हैं। हाल ही में प्रकाशित मतदाता सूची के पुनरीक्षण के दौरान कुछ लोगों ने जीवित होने पर भी मतदाता सूची से नाम काटे जाने का मामला उठाया। प्रशासन से शिकायत की, उनको मृतक दिखाकर सूची से हटा दिया गया है। सभी को मतदान का अधिकार दिलाने के लिए सजग प्रशासन ने शिकायतों की जांच कराई और बाद में उनके नाम जोड़ दिए। प्रशासन ने अपील की है कि कोई भी मतदाता छूटा हो तो सूची में नाम जुड़वा सकता है।
विज्ञापन

तुलसीपुर विधानसभा क्षेत्र के कंदैला गांव के वंशराज कहते हैं कि मतदाता सूची में उनका नहीं था। इसकी उन्होंने जानकारी की और तहसील में शिकायत की। इसी के साथ ही सुंदरा व चंद्रावती ने भी बताया कि उनका भी नाम मतदाता सूची में मृतक दिखाकर हटा दिया गया था। इसपर उन लोगों ने आपत्ति दर्ज कराई थी। तहसील में बताया कि वे लोग जीवित हैं और उनका मतदाता सूची में नाम होना चाहिए।
इसके बाद जांच हुई और उनके साक्ष्यों की दस्तीक की गई। शिकायत सही पाए जाने पर उनके नाम फिर से जोड़ दिए गए हैं। अब वे लोग लोकसभा चुनाव में मतदान कर सकेंगे। तहसीलदार परमेश कुमार का कहना है कि पुनरीक्षण के दौरान दावे और आपत्तियां इसी कारण मांगी जाती हैं कि यदि कोई त्रुटि हो तो उसका सुधार हो सके। यदि कोई मतदाता सूची से छूट गया है तो अभी भी ऑफलाइन व ऑनलाइन आवेदन करके नाम जुड़वा सकता है।
विज्ञापन


मतदाताओं को जागरूक किए जाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। प्रत्येक बूथ पर बीएलओ तैनात हैं और ऑनलाइन माध्यम से भी लोग मतदाता बन सकते हैं। किसी को कोई आपत्ति हो तो वह पता कर सकता है। प्रत्येक व्यक्ति को मतदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है। उनको सुविधाएं भी दी जा रहीं हैं।
विज्ञापन

- अरविंद सिंह, जिला निर्वाचन अधिकार व डीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें