फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: ग्रामीण प्रतिभाओं को सही मार्गदर्शन मिले तो हासिल कर सकेंगे बड़ी उपलब्धि

Fri, 16 Oct 2026 11:08 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। एमएलके महाविद्यालय में शुक्रवार को कॅरिअर काउंसिलिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विद्यार्थियों को कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) की तैयारी और देश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में प्रवेश पाने के लिए जरूरी सुझाव दिए गए।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. जेपी पांडेय ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मुख्य वक्ता जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. दीपनारायण पांडेय ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। सही मार्गदर्शन, निरंतर अभ्यास और आत्मविश्वास के बल पर वे बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को जेएनयू, दिल्ली विश्वविद्यालय, डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय, लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय और काशी हिंदू विश्वविद्यालय सहित देश के प्रतिष्ठित संस्थानों में प्रवेश पाने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने सीयूईटी के माध्यम से स्नातक और परास्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश की प्रक्रिया के साथ ही परीक्षा की तैयारी के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को ऑनलाइन माध्यम से कोचिंग उपलब्ध कराने का आश्वासन भी दिया। कहा कि कोई भी विद्यार्थी कम प्रतिभावान नहीं होता। मेहनत और दृढ़ संकल्प से लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि शिव मंगल फाउंडेशन दिल्ली के राहुल त्रिपाठी ने महानगरों में उच्च शिक्षा प्राप्त करने के इच्छुक विद्यार्थियों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने में सहयोग का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. सुनील कुमार ने किया। इस अवसर पर डॉ. वीणा सिंह, प्रो. रेखा विश्वकर्मा, कॅरिअर काउंसलिंग एवं प्लेसमेंट सेल के संयोजक डॉ. ऋषि रंजन पांडेय, डॉ. दिनेश कुमार, बिनीत कुमार, प्रतीची सिंह, प्रखर त्रिपाठी व धर्मवीर सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें