फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: आबादी में तेंदुआ दिखे तो बरतें सावधानी, बनाए रखें सुरक्षित दूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पिपरहवा चौराहा। सोहेलवा वन्यजीव प्रभाग की बरहवा रेंज के महादेव जमुनी गांव में वन विभाग ने बृहस्पतिवार को मानव-वन्यजीव संघर्ष की रोकथाम के लिए जनजागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान ग्रामीणों को पंपलेट वितरित कर वन्यजीवों के दिखाई देने पर बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन


अभियान के दौरान ग्रामीणों ने वन विभाग की टीम से कई सवाल पूछे। ग्रामीण रामनरेश ने गांव के आसपास तेंदुआ दिखाई देने पर उठाए जाने वाले कदमों के बारे में जानकारी मांगी। इस पर टीम ने सलाह दी कि तेंदुए से सुरक्षित दूरी बनाए रखें। उसे छेड़ने या घेरने का प्रयास न करें और दिखाई देने पर तत्काल वन विभाग को सूचना दें।

वहीं, ग्रामीण मनीराम ने पूछा कि यदि कोई वन्यजीव आबादी में पहुंच जाए तो क्या करना चाहिए। इस पर वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि ऐसी स्थिति में खुद को सुरक्षित स्थान पर रखते हुए वन विभाग को सूचना दें। तेंदुए को भगाने के लिए उसके पास जाने या उसे घेरने का प्रयास न करें।
विज्ञापन


बरहवा रेंजर बृजेश सिंह परमार ने कहा कि मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं को रोकने में जनजागरूकता सबसे प्रभावी उपाय है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वन्यजीवों की मौजूदगी की सूचना तत्काल वन विभाग को दें और किसी भी परिस्थिति में स्वयं उन्हें पकड़ने का प्रयास न करें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें