फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: ई-खसरा पड़ताल के लिए जनरेट होगा आईडी व पासवर्ड

Thu, 28 Dec 2023 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। हर खेत में बोई जाने वाली फसलों के सटीक आंकड़े जुटाने के लिए कृषि विभाग एक जनवरी से ई-खसरा पड़ताल शुरू करेगा। इसके लिए चार विभाग के कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। अब सर्वे में लगाए गए कर्मियों की आईडी व पासवर्ड भी अलग से जनरेट किया जाएगा। इसके लिए मुख्य विकास अधिकारी संजीव कुमार ने चार विभाग के विभागाध्यक्षों को पत्र लिखकर संबंधित प्रक्रिया को पूर्ण कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

जिले में इस बार बोई गई फसलों की सटीक जानकारी प्राप्त करने के लिए डिजिटल क्राप सर्वे का सहारा लिया जा रहा है। इसके तहत रबी सीजन में बोई जाने वाली फसलों का फील्ड-टू-फील्ड सर्वे कराया जाएगा। रबी सीजन की फसलों की बोआई का सर्वे एक जनवरी से शुरू होगा। सर्वे के लिए कृषि विभाग के कर्मचारी, गन्ना विभाग के पर्यवेक्षक, विकास विभाग के ग्राम विकास अधिकारी व पंचायती राज विभाग के पंचायत सहायकों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इन कर्मियों को प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है। अब कर्मियों का एग्री स्टैक पोर्टल पर आईडी जनरेट किया जाना है। जिले के तीनों तहसीलदार कर्मियों का आईडी जनरेट करके उनको खसरा आवंटित करेंगे। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी कर्मियों का तय तिथि से पूर्ण आईडी जनरेट करके खसरा आवंटित करने का निर्देश भी दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें