फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: पति-पत्नी ने रची लूट की साजिश, गिरफ्तार

विज्ञापन
-बलरामपुर के एसपी कार्यालय में मौजूद पकड़े गए अ​भियुक्त।-स्रोत: विभाग
विज्ञापन
महराजगंज तराई। क्षेत्र के ग्राम चैपुरवा, शिवानगर में लूट की झूठी घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने वादी बने पति-पत्नी को ही गिरफ्तार कर उनके कब्जे से जेवर बरामद किए। एसपी विकास कुमार ने बताया कि जांच में साजिश का खुलासा हुआ है। पुलिस को मामले में जांच के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

10 सितंबर को रामराज गौतम ने पुलिस को सूचना दी थी कि उसके घर में तीन अज्ञात व्यक्ति घुस आए और उसकी पत्नी रीमा देवी को चाकू दिखाकर पायल, बिछुवा, कान के टप्स और 41,800 रुपये लूट ले गए। तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। एएसपी विशाल पांडेय, क्षेत्राधिकारी देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव और थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार पांडेय ने जांच की। सीसीटीवी कैमरे के फुटेज, ऑडियो क्लिप और घर की स्थिति की गहन जांच की गई। एसपी ने बताया कि जांच में पूरा घटनाक्रम फर्जी होने की पुष्टि हुई। पति-पत्नी ने मिलकर सास के जेवर और ट्रक मालिक के रुपये छिपाकर लूट की झूठी कहानी गढ़ी थी। पूछताछ में रीमा देवी ने स्वीकार किया कि उसने अपने कमरे में रखे सास के गहनों को छुपा दिया और चोरी की अफवाह फैला दी।
वहीं, पति रामराज ने भी माना कि उसने ट्रक मालिक से मिले 41,800 रुपये को भी चोरी में दिखाकर फायदा उठाने की योजना बनाई। पुलिस ने वादी मुकदमा रामराज गौतम और उसकी पत्नी रीमा देवी, निवासी ग्राम चैपुरवा, शिवानगर को गिरफ्तार कर लिया। रीमा देवी की निशानदेही पर पुलिस ने छिपाए गए गहने बरामद किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें