जरवा। तुलसीपुर रेंज के बसंत लाल स्मारक इंटर कॉलेज, बालापुर में बुधवार को हरियाली का संदेश गूंजा। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय परिसर और आसपास के सार्वजनिक स्थलों पर सैकड़ों पौधे रोपे गए, वहीं बड़ी संख्या में लोगों को पौधे वितरित कर उनके संरक्षण का संकल्प भी दिलाया गया।
कार्यक्रम का आयोजन वृक्षारोपण महायज्ञ-2026, एक पेड़ मां के नाम, आम भंडारा–आम बहार आपके द्वार अभियान के तहत किया गया। क्षेत्रीय वनाधिकारी अमरजीत प्रसाद और वन दरोगा अखिलेश गुप्ता ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। विद्यालय के प्रधानाचार्य शब्बीर हसन ने कहा कि विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण की भावना विकसित करना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। कार्यक्रम में उपप्रधानाचार्य पूजा गुप्ता, आरती तिवारी, सोनाली, राजेश, अतुल, राजाराम, सकीना सहित विद्यालय परिवार और सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी ने हर वर्ष कम से कम एक पौधा लगाकर उसे वृक्ष बनाने का संकल्प लिया।