फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: प्रशिक्षक नहीं, कैसे खिलाड़ी बनेंगे होनहार

Thu, 17 Jul 2025 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले के स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रशिक्षकों की कमी ने खिलाड़ियों की तैयारी पर ब्रेक लगा दिया है। क्रिकेट, टेबल टेनिस और कबड्डी जैसे प्रमुख खेलों के लिए महीनों से कोई कोच तैनात नहीं है। ऐसे में खिलाड़ी खुद अभ्यास कर वापस लौट जाते हैं। लेकिन तकनीकी प्रशिक्षण के अभाव में उनका प्रदर्शन राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर तक नहीं पहुंच पा रहा।
विज्ञापन

क्रिकेट खिलाड़ी विक्की, कौशल, सुरेश और पंकज ने बताया कि वे रोज़ स्टेडियम में अभ्यास के लिए आते हैं। लेकिन प्रशिक्षक नहीं होने के कारण न तो सही तकनीक सीख पा रहे हैं न ही अपने खेल को सुधार पा रहे हैं। टेबल टेनिस कोर्ट तो बना है, पर प्रशिक्षक न होने से खिलाड़ी ही नहीं आते। जिला खेल अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि प्रशिक्षकों की तैनाती के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा गया है। जल्द ही कोच उपलब्ध होने की उम्मीद है। उन्होंने माना कि बिना प्रशिक्षक के खिलाड़ियों की प्रतिभा को सही दिशा देना संभव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें