फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: संयुक्त जिला अस्पताल में मिलेगी हार्मोनल जांच की सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। संयुक्त जिला अस्पताल में बनकर तैयार इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब (आईपीएचएल) का संचालन शुरू हो गया है। अब नये लैब में जल्द ही मरीजों को थायराइड व अन्य हार्मोंस की जांच की सुविधा मिलेगी। इसके लिए अस्पताल प्रशासन ने नई मशीन के लिए डिमांड भेजी है।
विज्ञापन

अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा महाविद्यालय (मेडिकल कॉलेज) के अधीन संचालित संयुक्त जिला चिकित्सालय में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत सवा करोड़ रुपये से आधुनिक लैब तैयार किया गया है। लैब में अधिक से अधिक मरीजों को जांच की सुविधा मिल रही है, लेकिन अभी भी थायराइड व हार्मोंस जांच की सुविधा नहीं मिल रही है।
इस समस्या को कम करने के लिए अस्पताल प्रशासन ने कवायद शुरू की है। अस्पताल की ओर से स्वास्थ्य निदेशालय को थायराइड व हार्मोंस जांच से संबंधित मशीन भेजने के लिए डिमांड भेजी है। संयुक्त चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजकुमार वर्मा ने बताया कि मशीन मिलने से मरीजों को काफी सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें