बलरामपुर के एमएलके पीजी काॅलेज में छात्र को सम्मानित करते प्राचार्य।-स्रोत: महाविद्यालय
बलरामपुर। एमएलके महाविद्यालय में बीबीए के छात्र आकर्षित जायसवाल ने अंतरजनपदीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर महाविद्यालय का मान बढ़ाया है। आकर्षित की इस उपलब्धि पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. जेपी पांडेय ने उन्हें मेडल व प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया।
स्थानीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में बीते दिन आयोजित अंतरजनपदीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता के 80 किलोग्राम भार वर्ग में महाविद्यालय के बीबीए विभाग के छात्र आकर्षित जायसवाल ने प्रतिभाग किया। फाइनल मुकाबले में बहराइच के आयुष मिश्र को पहले ही राउंड में 26-08 के जबरदस्त पंच के जरिए आकर्षित ने नॉक डाउन में पराजित कर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। शनिवार को महाविद्यालय सभागार में प्राचार्य प्रो. जेपी पांडेय व विभागीय शिक्षक डॉ. पवन कुमार सिंह ने आकर्षित काे मेडल पहनाकर व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। आकर्षित की इस उपलब्धि पर विभागाध्यक्ष बीबीए डॉ. राहुल विशेन व सिद्धार्थ मोहंता आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है।