बलरामपुर में हज यात्रियों को सम्मानित करते पूर्व मंत्री डा. एसपी यादव व अन्य।
- फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। नगर पालिका अध्यक्ष किताबुन्निशा के प्रतिनिधि शाबान अली की तरफ से हज यात्रियों के लिए स्वागत सम्मान व भोज का कार्यक्रम कराया गया।
मुफ्ती-ए-शहर मौलाना मसीह अहमद कादरी, पूर्व मंत्री डॉ. एसपी यादव, सांसद राम शिरोमणि वर्मा के प्रतिनिधि सुरेश वर्मा व ओंकार नाथ पटेल आदि ने हज करना जीवन का सबसे सुनहरा पल होता है।
अध्यक्ष प्रतिनिधियों ने हज यात्रियों से अपील किया कि हज के दौरान मुल्क की तरक्की, आपसी सौहार्द, गंगा-जमुनी तहजीब तथा अमन व सलामती के लिए दुआ करें। इफ्तेखार अहमद, अब्दुल रशीद, मोहम्मद हनीफ, मौलाना शराफतउल्लाह, मोहम्मद इस्लाम, अतीकुरर्हमान व रईश अहमद आदि ने भी हज यात्रियों को माला पहनाया।