फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संयुक्त अभियान संचारी रोग नियंत्रण की हुई समीक्षा बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को संयुक्त अभियान संचारी रोग नियंत्रण की समीक्षा बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता एडीएम वित्त एवं राजस्व व जिला आपदा अधिकारी अरुण कुमार शुक्ल ने की।
विज्ञापन

बैठक में एडीएम ने बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों के हैंडपंपों में क्लोरीन डलवाए जाने तथा बीमारियों से राहत दिलवाने के लिए बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराए जाने का निर्देश दिया।
सीएमओ डॉ. घनश्याम सिंह ने कहा कि एईएस व जेई तथा मच्छरजनित रोगों से बचाव के लिए जिले भर में संयुक्त अभियान संचारी रोग नियंत्रण एक महीने से चलाया जा रहा है। इसी के साथ एक से 15 जुलाई तक दस्तक अभियान भी चलाया गया। स्वास्थ्य कर्मियों व सहयोगी संस्थाओं के प्रतिनिधियों की तरफ से घर-घर जाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन

ब्लॉक चिकित्सालयों पर आशा, एएनएम व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की कार्यशालाएं बीडीओ अध्यक्षता में कराई जा रही है। जिले के सभी 9 ब्लॉकों में वृहद रूप से कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। ग्राम प्रधानों को बैठक में शामिल किया जा रहा है जिससे वह ग्रामीणों को जागरुक करने में मदद कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें