फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरओ व एआरओ को आज मिलेगा चुनाव कराने का प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। आरओ व एआरओ को पंचायत चुनाव कराने का एक दिवसीय प्रशिक्षण एक अप्रैल को दो पालियों में दिया जाएगा। जिला पंचायत सभागार में तीन सदस्यीय मास्टर ट्रेनर की टीम आरओ व एआरओ को पंचायत चुनाव कराने का तरीका बताएंगी। प्रभारी अधिकारी कार्मिक/सीडीओ रिया केजरीवाल की अध्यक्षता में सभी आरओ व एआरओ को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन

सीडीओ ने बुधवार को बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कराने के लिए जिले में 10 निर्वाचन अधिकारियों और 225 सहायक निर्वाचन अधिकारियों को तैनात कर दिया गया है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में तैनात सभी 235 आरओ व एआरओ को जिला पंचायत सभागार में एक अप्रैल को दो पालियों में तीन सदस्यीय मास्टर ट्रेनर की टीम प्रशिक्षण देगी।
टीम में जिला कृषि अधिकारी मनजीत कुमार, अपर अर्थ एवं संख्या अधिकारी रंजीत कुमार व अपर डीपीआरओ नरेश चंद्र को मास्टर ट्रेनर के रूप में रखा गया है। मास्टर ट्रेनर की टीम आरओ व एआरओ को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कराने के बारे में प्रशिक्षण देंगी।
विज्ञापन

सभी आरओ ग्राम पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य व जिला पंचायत सदस्य के सीटों पर नामांकन कराने के साथ नाम वापसी से लेकर प्रतीक आवंटन व मतदान के बाद वोटों की काउंटिंग कराएंगे।
राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर विजयी उम्मीदवारों को प्रमाण पत्र भी देंगे। सभी एआरओ की नामांकन पत्रों की बिक्री के साथ-साथ अपने आरओ का नामांकन, नाम वापसी, प्रतीक आवंटन, मतगणना व प्रमाण पत्र वितरण कराने में हर तरह का सहयोग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें