फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: तहसील में होली की खुमारी, 320 मुकदमों की सुनवाई टली

विज्ञापन
विज्ञापन
उतरौला। होली पर्व की खुमारी का असर शुक्रवार को तहसील न्यायालयों पर भी साफ दिखाई दिया। अधिवक्ताओं और वादकारियों के होली मिलन के कारण तहसील परिसर स्थित न्यायालयों में दिनभर कोई न्यायिक कार्य नहीं हो सका। इससे न्यायालयों में सूचीबद्ध कुल 320 मुकदमों की सुनवाई टल गई, जिससे दूर-दराज से आए वादकारियों को निराश लौटना पड़ा।
विज्ञापन


तहसील परिसर में स्थित न्यायालयों में शुक्रवार को बड़ी संख्या में मामलों की सुनवाई प्रस्तावित थी। उपजिलाधिकारी (एसडीएम) उतरौला न्यायालय में 125, उपजिलाधिकारी न्यायिक न्यायालय में 66, तहसीलदार न्यायालय में 51, नायब तहसीलदार उतरौला न्यायालय में 49 तथा नायब तहसीलदार रेहरा न्यायालय में 29 पत्रावलियों की सुनवाई निर्धारित थी। मुजेहनी गांव के प्रहलाद जमीन के बंटवारे के मुकदमे के लिए आए थे। उन्होंने कहाकि आज भी सुनवाई नहीं हो सकी। इसी तरह गैड़ास बुजुर्ग के मैनुद्दीन घोषणा अधिकार पत्र दावे की सुनवाई थी। जिसकी भी सुनवाई नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें