महराजगंज तराई (बलरामपुर)। थाना क्षेत्र के लौकहवा गांव के पास नेशनल हाईवे सड़क पार करते समय तेज रफ्तार कार ने बालक को रौंद दिया।
सीएचसी तुलसीपुर में इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई। थाना महराजगंज तराई के लौकहवा निवासी प्रदीप ने रविवार को बताया कि उनका लड़का शनि (7) नेशनल हाईवे सड़क गांव के पास पार कर रहा था तभी अचानक तेज रफ्तार कार ने उसे ठोकर मार दिया। शनि गंभीर रूप से घायल हो गया। कार चालक लखनऊ से तुलसीपुर जा रहा था।
ग्रामीणों की मदद से शनि को इलाज के लिए सीएचसी तुलसीपुर में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान शनि की मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक थाना महराजगंज तराई पीएन तिवारी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की छानबीन कराई जा रही है।