फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्धों की आशंका से नेपाल सीमा पर हाईअलर्ट

विज्ञापन
बलरामपुर के सीमावर्ती क्षेत्र में वाहनों की चेकिंग करती पुलिस। - फोटो : BALRAMPUR
विज्ञापन
बलरामपुर। बिहार स्थित नेपाल सीमा पर बीते दिन दिखे पांच संदिग्धों के यूपी बॉर्डर पर होने की आशंका के मद्देनजर जिले की नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट हो गया है। पुलिस व एसएसबी की ओर से सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की तलाशी ली जा रही है।
विज्ञापन

खुफिया इनपुट के बाद नेपाल से सटे सात जिलों में प्रदेश सरकार ने सतर्कता बढ़ा दी है। इसी क्रम में शुक्रवार को नेपाल से सटी करीब 82 किमी खुली सीमा पर भी कड़ी नजर रखी गई। यह क्रम अभी जारी रहेगा। विदित हो कि जिले के नेपाल सीमा पर हरैया सतघरवा, तुलसीपुर, गैसड़ी तथा पचपेड़वा थाना क्षेत्र आता है।
इसके अलावा सीमा की सुरक्षा के लिए एसएसबी 9वीं व 50वीं वाहिनी की करीब 20 बार्डर आऊट पोस्ट (चौकियां) भी स्थापित हैं। सतर्कता को देखते हुए शुक्रवार को एसएसबी सीमा स्तंभों तथा पुलिस ने सीमावर्ती क्षेत्रों में सघन तलाशी अभियान चलाया।
विज्ञापन

पचपेड़वा थाने के उपनिरीक्षक धर्मराज सिंह सिपाही सफात अली, मनीष, कौशल व मनोज यादव सीमा क्षेत्र में नेपाल से आने तथा नेपाल जाने वाले वाहनों की सघन जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें