फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: टीबी रोगियों को खोजने में ग्राम प्रधानों की ली जाए मदद

Fri, 27 Dec 2024 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
बलरामपुर के संयुक्त जिला अस्पताल के सभागार में आयोजित बैठक में जानकारी देते स्टेट टीम के सदस्य।
विज्ञापन
बलरामपुर। जिला संयुक्त चिकित्सालय सभागार में शुक्रवार को टीबी मुक्त भारत अभियान को लेकर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें स्वास्थ्यकर्मियों से अभियान को सफल बनाने की अपील की गई।
विज्ञापन

प्रशिक्षण में जानकारी देते हुए सीएमओ डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने कहा कि विभाग की तरफ से एक बार फिर टीबी रोगी खोजो अभियान चलाया जाएगा। जिले की प्रत्येक ग्राम पंचायत में संभावित टीबी के रोगियों को खोजना है। चिह्नित मरीजों को आशा के माध्यम अस्पताल ले जाकर जांच कराई जाएगी। सीएमओ ने बताया गया कि टीबी के मरीजों को शासन स्तर से दी जा रही सुविधाओं का लाभ मिल सके, इसमें ग्राम प्रधानों का सहयोग जरूरी है।
उन्होंने बताया कि 24 मार्च, 2025 को विश्व टीबी दिवस पर ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। प्रशिक्षण में अस्पताल के सीएमएस डॉ. राजकुमार वर्मा व जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. अजय कुमार शुक्ल, राज्य तकनीकी प्रबंधक शैलेंद्र उपाध्याय ने भी जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें