फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: जिले में आज व कल हो सकती है भारी बारिश, अलर्ट

Mon, 03 Aug 2026 11:10 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो-24-बलरामपुर के पिरहवा चौराहा क्षेत्र में सूख रही धान की फसल ।-संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर/पिपरहवा चौराहा। जिले में मानसून का असर एक बार फिर दिखाई देने लगा है। सोमवार को हुई रिमझिम बारिश से मौसम सुहाना हो गया। जिन क्षेत्रों में बारिश हुई, वहां खेतों में नमी लौटने से सूख रही धान की फसल को राहत मिली। हालांकि पिपरहवा चौराहा समेत कुछ इलाकों में पर्याप्त बारिश नहीं होने से किसानों की चिंता बनी हुई है। मौसम विभाग ने चार और पांच अगस्त को बलरामपुर व आसपास के क्षेत्रों में भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई है।
विज्ञापन


बीते चार दिनों से जिले में बारिश नहीं होने के कारण उमस बढ़ गई थी। सोमवार दोपहर जिला मुख्यालय और कई ग्रामीण क्षेत्रों में रिमझिम बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। किसानों फत्तेबहादुर, मोहनलाल, काशी प्रसाद और रघुवीर ने बताया कि लगातार बारिश नहीं होने से धान की पत्तियां सूखने लगी थीं, लेकिन सोमवार की बारिश से फसल को संजीवनी मिली। इससे फिलहाल सिंचाई के लिए पंपिंग सेट चलाने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी।

वहीं पिपरहवा चौराहा क्षेत्र में पर्याप्त वर्षा नहीं होने से धान की फसल पर संकट गहराने लगा है। खेतों में नमी कम होने से पौधे सूखने लगे हैं। पूरनपुर निवासी किसान रोशनलाल ने बताया कि रोपाई के बाद अच्छी बारिश की उम्मीद थी, लेकिन पर्याप्त वर्षा नहीं होने से फसल प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है। कल्यानपुर निवासी किसान मंगल ने कहा कि यदि समय पर बारिश नहीं हुई तो उत्पादन पर असर पड़ सकता है।
विज्ञापन


जिला आपदा सलाहकार अरुण सिंह ने बताया कि मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए आपदा मित्रों को अलर्ट कर दिया गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को बारिश के दौरान सुरक्षित स्थान पर रहने, बादलों की गर्जना होने पर खुले स्थानों में न जाने तथा पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें